सडक सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी घायल | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; 

सडक सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी घायल | New India Times​सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन धुलिया के समीप सड़क दुर्घटना में जहां पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है वही पत्नी और बेटी बुरी तरह घायल हो गई हैं।​सडक सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी घायल | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार तहसील थाना क्षेत्र के फागणा गांव मोड़ के समीप मंगलवार को टैंकर व बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता व पुत्र की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को हिरे मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। घटना के बाद टैंकर चालक टेंकर छोड़कर फरार हो गया। बताया गया है कि टैंकर चालक नशे की हालत में था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब बाइक एम पी 46 एम एच 6573 पर सवार होकर एक परिवार अमलनेर से शहर स्थित नगांव बारी में भतीजी के विवाह में शामिल होने आ रहा था कि धुलिया जलगांव महमार्ग स्थित फागणा गांव मोड़ के समीप सीमेंट गोडाउन से मध्यप्रदेश के खेतियाँ गांव निवासी चौहान परिवार अमलनेर से धुलिया की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर एम एज 39 वाई 5118 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार प्रेमचंद हंसराज चौहान (35) पुत्र अरविंद प्रेमचंद चौहान (07) की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार मुतक प्रेमचंद की पत्नी कौशल्या बाई प्रेमचंद (30) तथा पुत्री विद्या प्रेमचंद (12) घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर बाइक में फंसे हुए मृतक व घायलों को ज़िला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विद्या प्रेम चंद को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि टैंकर चालक नशा किया हुआ था।​सडक सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी घायल | New India Times

बहन के आवास पर खुशियों का माहौल मातम में तब्दील

 विवाह समारोह में कन्यादान का समय बीतने लगा फिर भी भाई का कोई अता पता नहीं होने पर  बहन सविता ने प्रेमचंद को फोन लगाया जिस में दुर्घटना स्थल पर मोबाइल फोन की रिग बचने लगी और पुलिस उप निरीक्षक तड़वी ने कहा कि सड़क हादसा हुआ है, आप लोग ज़िला अस्पताल तत्काल पहुंचे। ज़िला अस्पताल में भाई तथा भतीजे का शव देखकर परिजनों व रिश्तेदारों में मातम छा गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

By nit