आई एस आई जासूसी कांड में गिरफ्तार ध्रुव सक्सेना के तार जुडे इंदौर से,  गिरफ्तार से एक दिन पहले वह गया था इंदौर | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​​आई एस आई जासूसी कांड में गिरफ्तार ध्रुव सक्सेना के तार जुडे इंदौर से,  गिरफ्तार से एक दिन पहले वह गया था इंदौर | New India Timesमीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईएसआई तक सूचना पहुंचाने के मामले में भोपाल से पकड़े गये भाजपा कार्यकर्ता ध्रुव सक्सेना अपनी गिरफ्तारी के एक दिन पहले ही इंदौर था। एटीएस इस पुख्ता सूचना के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक़ कुछ संदिग्धों को पकडऩे की भी पकडा गया  है, लेकिन आधिकारिक तौर इस की पुष्टि नहीं हो पाई है। ध्रुव के राजनीतिक संपर्क होने से एटीएस जांच में गोपनीयता बरत रही है। भोपाल में हुई गिरफ्तारी के एक दिन पहले ध्रुव इंदौर में था। एटीएस को मिली इस पुख्ता जानकारी की इंदौर एटीएस की टीम जांच कर रही है। इंदौर में ध्रुव जिन लोगों से मिला, इस सभी की पूरी जानकारी निकाली जा रही है। कुछ संदिग्धों को पकडऩे की भी सूचना है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.