आसिफा को इन्साफ दिलाने के लिए यू एफ एफ ग्रुप ने निकाला कैंडल मार्च | New India Times

शेख नसीम, भोपाल, NIT; 

आसिफा को इन्साफ दिलाने के लिए यू एफ एफ ग्रुप ने निकाला कैंडल मार्च | New India Times​देश में इस समय बलात्कार की घटनाएं जिस तेजी से हो रही हैं, उसी तेजी से पीड़िताओं को इन्साफ दिलाने के लिए पूरे देश में धरना, प्रदर्शन और केंडल मार्च के जरिये हर मज़हब, जाति, धर्म के लोग सड़कों पर उतर आये हैं। इस देश की मासूम बच्ची आसिफा को इन्साफ दिलाने के लिए जगह- जगह प्रदर्शन किये जा रहे हैं और आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग की जा रही हैं।​
आसिफा को इन्साफ दिलाने के लिए यू एफ एफ ग्रुप ने निकाला कैंडल मार्च | New India Timesइसी के मद्देनजर यू एफ एफ सामाजिक संस्था भी आसिफा को इन्साफ दिलाने के लिए आगे आई। यू एफ एफ के ग्रुप ने कल रात 10 बजे केंडल मार्च निकाला, जो बरखेड़ी चौराहे से शुरू होकर लिली टॉकीज चौराहे पर ख़त्म हुआ। इस केंडल मार्च के जरिये यू एफ एफ ग्रुप ने बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पर करने वाले हैवानों के लिए फांसी की मांग की है। केंडल मार्च में यू एफ एफ ग्रुप के अध्यक्ष आमिर मूसा, उपाध्यक्ष शानू गौरी, सचिव फ़राज़ खान, सदस्य तल्हा खान, दर्शन कोरी ,सतीश कुर्मी और बड़ी संख्या में यू एफ एफ के सदस्य मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article