अबरार अहमद खान /मुकीज खान,भोपाल, NIT;
कठुआ में आठ साल की मासूम के साथ की गई दरिंदगी को लेकर पूरे भोपाल के लोग आक्रोशित हैं। आज भोपाल के नारियल खेड़ा से डीआई जी बंगला तक केंडल मार्च निकालकर क्षेत्र वासियों ने बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की साथ ही साथ आरोपियों के पुतले भी फूंके । इस मौके पर क्षेत्र के समस्त नागरिक मौजूद रहे।
