मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
भारत रत्न डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर के 127 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दलित सेना द्वारा गत दिवस स्थानीय लायन डेन में जिले के पत्रकार एवं संवादाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
पत्रकारों में सर्वश्री राम प्रकाश जायसवाल, अक़ील आज़ाद, डॉक्टर अशोक सोनी, गणेश दुनगे, बंटी नागौरी, मौसिम तड़वी, धन्ना लाल, अनिल सोहले का सम्मान किया गया। समारोह के प्रारंभ में सभी पत्रकार बंधुओं द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में दलित सेना के संजय गाढ़े, साजिद अंसारी, तोताराम खंडेराव, सचिन गाढ़े ,एवम जिले के पत्रकार संवादाता प्रमुख रूप से उपस्थित्त थे।
