बिना शौचालय वाले घरों में कन्यादान कर न दें अपनी बेटियां: कलेक्टर शीतल वर्मा | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; ​​​बिना शौचालय वाले घरों में कन्यादान कर न दें अपनी बेटियां: कलेक्टर शीतल वर्मा | New India Times
विकास खण्ड हरगांव के परिसर में राजगीरों की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने कहा कि जिन घरों में शौचालय न बने हों वहां किसी भी दशा में आप सभी लोग कन्यादान के परिप्रेक्ष्य में अपनी लडकियों का आदान-प्रदान न करें। दहेज की भांति खुले में शौच जाना भी एक अभिशाप है।​सीतापुर की जिलाधिकारी श्रीमती वर्मा ने कहा कि जब तक शौचालय पूर्ण नहीं होंगे तब तक अगली दूसरी किश्त नहीं दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हरगांव विकास खण्ड में 65 प्रतिशत शौचालय बने हैं परन्तु आवासों की हालत अपूर्ण है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों में राजगीर तैयार करने का काम करें जिससे राजगीरों की कमी को दूर किया जा सके और शौचालयों व आवासों के निर्माण में तेजी लायी जा सकी। समारोह को उप जिलाधिकारी सदर शशांक त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी हरगांव राजकुमार आदि ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि साफ-सफाई से बीमारियों को दूर किया जा सकता है। ग्राम प्रधानों को प्रतिवर्ष स्वच्छता व स्वास्थ्य हेतु शासन की तरफ से रु0 10000/- (दस हजार) दिए जाते हैं और टीकाकरण भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article