विकलांग किसान के खेत में लगी आग, फसल जलकर राख | New India Times

दया शंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूप), NIT; ​विकलांग किसान के खेत में लगी आग, फसल जलकर राख | New India Times11000 हजार की हाईटेंशन लाइन के जंफर में ब्लास्ट होने से निकलने वाली चिंगारी से विकलांग दंपत्ति किसान की फसल जल कर राख हो गई है लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अपर अभियंता बिजली विभाग व राजस्व के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा क्षेत्र के बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गरीब किसान रामपाल यादव पिता राम नारायण यादव नौगीरा मऊ आइमा इलाहाबाद जो कि पति पत्नी दोनों लोग ही पैर से अपाहिज हैं के खेत में हाईटेंशन बिजली लाइन के जंपर में ब्लास्ट होने से आग लगी जिसमें इन का फसल जलकर राख हो गया। इनके घर में 20 अप्रैल को लड़के की शादी भी है लेकिन जिम्मेदार कोई अधिकारी इनकी सुध लेने नही पहुंचा है। आगजनी के बाद एक इस गरीब परिवार के सामने विकट परिस्थिति पैदा हो गई है। क्या योगी सरकार या जिला प्रशासन इस गरीब की सुध लेगी? 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article