सीतापुर सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण मेले का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

सीतापुर सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण मेले का हुआ आयोजन | New India Times​सीतापुर सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर में आज दिव्यांगजन सशक्तिकरण मेले का आयोजन किया गया,  जिसमें एक दर्जन से अधिक दिव्यांग जनों को मनीष निगम द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ​

इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष शीतांशु, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अर्पण मेहरोत्रा ने दिव्यांग जनों को संबोधित करते हुए कहा आप सभी को भविष्य में नौकरियों में प्राथमिकता के आधार पर वरीयता मिलेगी।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अर्पण महरोत्रा ने सभी वीएलवी से अपील की कि आप सभी अपने-अपने सेंटरों पर दिव्यांग जनों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षित करें जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। सभी आगंतुकों के प्रति मनीष निगम ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.