दतिया जिला के नुनबाहा ग्राम पंचायत के सडक व गलियों में फैली हुई है गंदगी, स्वच्छ भारत अभियान की उडाई जा रही हैं धज्जियां | New India Times

समीर खान, दतिया (मप्र), NIT;​​दतिया जिला के नुनबाहा ग्राम पंचायत के सडक व गलियों में फैली हुई है गंदगी, स्वच्छ भारत अभियान की उडाई जा रही हैं धज्जियां | New India Timesइस समय जहां केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छ भारत अभियान चला कर देश को स्वच्छ रखने का प्रयास कर रही है वहीं कुछ निकम्मे सरकारी अधिकारी व कर्मचारी स्वच्छ भारत अभियान की हवा निकालने पर तुले हुए हैं।

दतिया जिला के नुनबाहा पंचायत के अंतर्गत सिकंदरा मेन हाइवे से जुड़ी मुख्य सड़क पर गंदगी इतनी ज्यादा फैली हुई है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है, जिसकी तरफ न तो जन प्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही सरकारी अधिकारी व कर्मचारी। यहां तक कि सिकंदरा गांव में खुद जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच के होते हुए भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहे है। ​दतिया जिला के नुनबाहा ग्राम पंचायत के सडक व गलियों में फैली हुई है गंदगी, स्वच्छ भारत अभियान की उडाई जा रही हैं धज्जियां | New India Timesजानकारी के अनुसार पंच परमेश्वर योजना के तहत पैसा भी आया और निकाला भी गया है लेकिन आरसीसी सड़क का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों की मिलीभगत से कागजों में बाउचर बनाकर दिखा दिया गया है लेकिन कोई भी अधिकारी अभी तक जांच करने और देखने तक नहीं आया है।

By nit