अबरार अहमद खान,भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान उस वक़्त हडकंप मच गया जब एक व्यक्ति ने अपनी मांगें पूरी होने पर खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा।
मिली जानकारी के अनुसार इंगोरिया निवासी मुकेश अपनी पत्नी ओर बच्चों को लेकर कलेक्टर के सामने पहुंचा और फरियाद करने लगा कि पास में ही रहने वाले बाबूलाल जाट ने उसके घर के पास आने जाने वाला रस्ता बंद कर दिया है, जिस की शिकायत वह सरपंच से लेकर अन्य अधिकारी वर्ग को और सीएम हेल्प लाइन पर कई बार कर चुका है, लेकिन उसकी फरियाद किसी ने भी नहीं सुनी लेकिन यहां भी कुछ खास ध्यान नहीं दिया गया, जिससे हताश होकर कलेक्टर के सामने उसने अपने ऊपर केरोसिन का तेल डाल कर आत्महत्या करने लगा लेकिन वहां मौजुद अधिकारियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
