पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, 30 मिनट के अंदर करैरा थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, 30 मिनट के अंदर करैरा थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

रूपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक करैरा थाना क्षेत्र में खून में लथपथ एक युवक की लाश हरदौल मंदिर के पीछे से पुलिस को मिला है। पुलिस गश्त के दौरान पुलिस को यह लाश मिला था। शव के पास एक मोटरसाइकल भी बरामद हुई है। मौके पर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के साथ पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया। पुलिस ने 30 मिनिट के अंदर इस अन्धे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवक को अपने कमरे में ले जा कर युवक की पत्थर पटक कर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपी को पुलिस ने आरोपी के कमरे से खून के सबूत मिटाते हुए खून से सने हाथों समेत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गुत्थी सुलझाने में करैरा थाना प्रभारी प्रदीप बाल्टर, उपनिरीक्षक संध्या श्रीवास्तव, आरक्षक पहलाद यादव, प्रधान आरक्षक सतीश की विशेष भूमिका रही। युवक की पहचान कल्लू प्रजापति नि0 अस्पताल के पीछे करैरा के रूप में हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article