बंद पड़े अस्पताल से पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित निकाला गया बाहर | New India Times
मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
बंद पड़े अस्पताल से पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित निकाला गया बाहर | New India Times

आज लगभग 4 बजे मीडिया बंधुओं को सूचना दी गई कि जिले के पुराने एवं बंद पड़े नेहरु चिकित्सालय पहुंचे। कई दिनों से जन चर्चा थी कि यहाँ अनैतिक कार्य हो रहे हैं। शाम 4 बजे एक युवक और युवती इस सुनसान अस्पताल में देखे गये थे। जनसमूह को देखकर कथित युवक डायलेसिस रूम में ताला लगा कर फरार हो गया, लेकिन युवती अस्पताल के डायलेसिस रूम में छुपी रही। सिटी कोतवाली पुलिस और निर्भया पुलिस की मदद से युवती को सुरक्षित निकाल कर पूछताछ के लिये थाने ले जाया गया। बताया जाता है कि युवती एक निजी स्कुल में शिक्षण कार्य करती है, जबकि युवक अस्पताल में टेकनिशियन है। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली लखन सिंह बघेल ने बताया कि जरूरत पड़ी तो युवती का मेडिकल कराया जाएगा और विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के बाद युवती को परिजन के सुपुर्द किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article