होली के मौके पर झांसी सदर बाजार थाने में आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए की तोडफ़ोड़ | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;

होली के मौके पर झांसी सदर बाजार थाने में आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए की तोडफ़ोड़ | New India Times

झाँसी नगर में होली के हुड़दंग और रंग की मस्ती ने आज सदर बाजार थाने में जो धमाल मचाया, उसे देखकर यही लगता है कि सरकार में होने का नशा कानून से ऊपर है। यहां सरकार में होने का रूतबा दिखाते हुए आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा करते हुए तोडफ़ोड़ भी कर दी।

होली के मौके पर झांसी सदर बाजार थाने में आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए की तोडफ़ोड़ | New India Times

मिली जानकारी के मुताबिक हंगामा उस समय शुरू हुआ, जब आरएसएस व भाजपा के कार्यकर्ता सदर बाजार में होली मिल रहे थे। उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उन्हें ऐसा करने से रोका और आरएसएस व सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, इसके बाद मामला भड़क गया। उधर थाने में हुई तोडफ़ोड़ के बाद प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और साथ ही भाजपा के विधायक व अन्य नेता भी एकत्र हो गए और सरकार के दबाव में थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। फिल्हाल अधिकारियों की मंथन बैठक चल रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

डीआईजी झाँसी जवाहर का कहना है कि होली मिलने जा रहे आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुछ बच्चे छत पर चढ़कर पानी व रंगों से भरे गुब्बारे फेंक रहे थे। इसका थानाध्यक्ष ने विरोध किया और बच्चों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। इस पर आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे और उनके व थानाध्यक्ष के बीच वाद-विवाद हो गया। थानाध्यक्ष वहां से सदर बाजार थाने पहुंच गए। उधर, सभी कार्यकर्ता भी थाने आ गए और यहां उनका पुलिस से फिर विवाद हो गया। इस पर कार्यकर्ताओं ने तोडफ़ोड़ कर दी। डीआईजी के अनुसार थानाध्यक्ष सदर बाजार ज्ञानेंद्र कुमार को भाजपा नेताओं की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फिल्हाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी थाना परिसर में ही आगे की कार्यवाही के लिए बैठक की। उधर, हंगामे की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, सदर विधायक झाँसी रवि शर्मा, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा आदि भी सदर बाजार थाने पहुंच गए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.