स्कूली शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिये कुशल प्रशिक्षकों का होगा चयन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;

स्कूली शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिये कुशल प्रशिक्षकों का होगा चयन | New India Times

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के प्रभावी प्रशिक्षण के लिये कुशल शिक्षकों, शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों का चयन किया जायेगा। इसके लिये एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन-पत्र 10 मार्च तक जमा करवाये जा सकेंगे।

स्कूली शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिये कुशल प्रशिक्षकों का होगा चयन | New India Times

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री लोकेश कुमार जाटव ने इस संबंध में जिला शिक्षा आधिकारियों और सर्वशिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयकों को पत्र लिखकर निर्देश दिये हैं। इस संबंध में प्राप्त आवेदनों की मेरिट के आधार पर सूची तैयार की जायेगी। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा समूह बनाकर मार्च माह में इनका जिला-स्तर पर प्री-टेस्ट आयोजित किया जायेगा। इसके बाद चयनित प्रशिक्षकों का राज्य-स्तर पर साक्षात्कार होगा। संबंधित जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से इस बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस कार्य में नीति आयोग मदद कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.