तीन दिन में होगा पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान, प्रत्येक जनपद में होगा पेयजल शिकायत रजिस्टर: कलेक्टर शोभा वालिंबे | New India Times

मोहम्मद तारिक, रायसेन (मप्र ), NIT; ​
तीन दिन में होगा पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान, प्रत्येक जनपद में होगा पेयजल शिकायत रजिस्टर: कलेक्टर शोभा वालिंबे | New India Timesवर्तमान में पेयजल की उपलब्धता और आगामी माहों में पेयजल की मांग एवं समस्याओं के निराकरण के निर्देश कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिए। श्रीमती वालिम्बे ने सभी जनपदों में पेयजल संबंधी शिकायत रजिस्टर रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतें प्राप्त होते ही तीन दिन के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। 

 लंबित पत्रां की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने जिले के सभी अधिकारियों को कहा है कि सी.एम. हेल्पलाइन और जनसुनवाई के प्रकरणों में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन के एल-1, एल-2 स्तर पर लंबित प्रकरणों की रोजाना मॉनीटरिंग करें और आवेदक को प्रकरण के निराकरण की स्थिति से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि समाधानकारक प्रकरण में समाधान समय पर नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article