एसिड पीड़िता से छेड़छाड़ मामले में मप्र सरकार ने मंत्री पद छीना, पार्टी की सदस्यता भी खत्म | New India Times

अश्वनी मिश्रा की रिपोर्ट

भोपाल/ सिवनी (मप्र), NIT;

एसिड पीड़िता से छेड़छाड़ मामले में मप्र सरकार ने मंत्री पद छीना, पार्टी की सदस्यता भी खत्म | New India Times

एसिड पीड़िता से छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद राज्य सरकार ने मंत्री राजेंद्र नामदेव को मंत्री पद से हटाने के साथ-साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। सिलाई कढ़ाई बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र नामदेव शिवराज सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मंत्री थे, जिन पर रविवार देर रात एक रेप पीड़िता ने भोपाल के हनुमानगंज थाना में छेड़छाड़ और रेप को लेकर मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस आधार पर हनुमानगंज पुलिस ने उनको थाने तलब कर लिया है।

सीएम हाउस से दिलाई थी आर्थिक मदद

बता दें कि इसी युवती पर वर्ष 2016 में हबीबगंज स्थित अरेरा कॉलोनी में उसके रिश्तेदार द्वारा एसिड अटैक किया गया था तब मंत्री नामदेव ने ही पीड़िता को सीएम हाउस से आर्थिक सहायता दिलवाई थी।

मंत्री ने वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

छात्रा ने आरोप लगाया है कि चार महीने पहले राजेंद्र नामदेव ने उसे हनुमानगंज थाना इलाके के होटल राजदूत में कमरा नंबर 106 में बुलाया था और दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकत की, इसके बाद भाजपा नेता ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी, जिसके चलते वह इतने दिन कुछ नहीं बोल सकी लेकिन रविवार को चार महीने बाद वह हनुमानगंज थाने पर पहुंची और मंत्री के खिलाफ रेप और छेड़खानी मामले में एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं भोपाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता को पुलिस ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है। वहीं मंत्री की तरफ से भी एक आवेदन दिया गया है, जिसमें उन्होंने पीड़िता को सजिश के तहत भड़काने का आरोप लगाया है। सिवनी की रहने वाली 28 वर्षीय युवती बीई कर चुकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.