स्कूल में बच्चे हाजिर शिक्षक गायब,  बिना स्कूल पहुंचे शिक्षकों की लग रही है हाजिरी | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;​स्कूल में बच्चे हाजिर शिक्षक गायब,  बिना स्कूल पहुंचे शिक्षकों की लग रही है हाजिरी | New India Timesमध्यप्रदेश समेत पूरे देश में जहां शासन-प्रशासन शिक्षा के प्रति प्रयासरत है वहीं कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के क्लास में न आने व शिक्षा पर ध्यान न देने की शिकायत अक्सर आती रहती है। ऐसा ही एक मामला भिंड जिले के एक स्कूल का सामने आया है। आरोप है कि तीन शिक्षकों के स्टाफ में से केवल एक ही शिक्षक स्कूल में आते हैं लेकिन हाजिरी तीनों शिक्षकों की लगी रहती है और बच्चों का कहना है कि यहाँ पढाई होती ही नहीं है।​स्कूल में बच्चे हाजिर शिक्षक गायब,  बिना स्कूल पहुंचे शिक्षकों की लग रही है हाजिरी | New India Timesभिंड जिला के शा.मा.विद्यालय पाखर का पुरास्कूल में शिक्षकों के समय पर स्कूल न आने की शिकायत सामने आ रही है।  इतना ही नही सोचने वाली बात तो यह है कि जब शिक्षक विद्यालय में नहीं आती हैं फिर भी शिक्षकों के रजिस्टर में हाज़िरी भी लग जाती है।​स्कूल में बच्चे हाजिर शिक्षक गायब,  बिना स्कूल पहुंचे शिक्षकों की लग रही है हाजिरी | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में 3 लोगो का स्टाफ है जिसमें से अखिलेश शर्मा आते हैं लेकिन शशि आर्य और हाकिम सिंह नहीं आते हैं। बच्चों का कहना है कि स्कूल में कोई  पढाता नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.