राज्यपाल के दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

राज्यपाल के दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश | New India Times

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के 3 नवंबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी उत्कृष्ट द्विवेदी और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल तथा रिलायंस पावर प्लांट स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.