ऑटो रिक्शा में छूटी 3.40 लाख रुपये कीमत की सोने की ज्वेलरी चार घंटे में तलाश कर अचोले पुलिस ने महिला को लौटाई | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

ऑटो रिक्शा में छूटी 3.40 लाख रुपये कीमत की सोने की ज्वेलरी चार घंटे में तलाश कर अचोले पुलिस ने महिला को लौटाई | New India Times

अचोले पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो रिक्शा में छूटे करीब 3 लाख 40 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण एवं अन्य सामान को महज चार घंटे में तलाशकर महिला को सुरक्षित वापस सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की महिला ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे शिकायतकर्ता महिला श्यामदुलारी सुरेश गुप्ता (43), निवासी राजमाता हाउसिंग सोसायटी, अचोले रोड, नालासोपारा पूर्व, द्वारका होटल से वसई स्टेशन की ओर ऑटो रिक्शा से जा रही थीं। इसी दौरान उनका बैग ऑटो रिक्शा में ही छूट गया। बाद में उन्हें बैग के गायब होने का पता चला।
बैग में करीब 3 लाख 40 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण रखे थे, जिनमें 10 ग्राम वजन का मंगलसूत्र, 3 ग्राम वजन की सोने की पेंडल तथा 10-10 ग्राम वजन की तीन सोने की अंगूठियां सहित अन्य सामान शामिल था।
महिला की शिकायत पर अचोले पुलिस थाने में गुमशुदगी रजिस्टर क्रमांक 23395/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर अपराध प्रकटीकरण शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने तत्काल जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने द्वारका होटल से वसई स्टेशन तक लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ऑटो रिक्शा की पहचान करने के बाद लगातार प्रयास किए। करीब चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने महिला का गुम हुआ बैग तथा उसमें रखे सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिया।
बरामद सामान महिला को वापस सौंप दिया गया। अपना सामान वापस मिलने पर महिला ने अचोले पुलिस की कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर, सहायक पुलिस आयुक्त नितीन गिते, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार पवार तथा अपराध शाखा के अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक गुन्हे/शकील शेख सहित अपराध प्रकटीकरण शाखा के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.