पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

दिनांक 11.09.2026 को फरियादी अरशद पिता सल्लू खान, निवासी सिंघाना रोड मनावर, ने थाना मनावर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.08.2026 की दरमियानी रात को उसके घर में बने गोदाम का ताला तोड़कर एमआरएफ कंपनी का टायर तथा आईसर वाहन के डीजल टैंक का ताला तोड़कर 97 लीटर डीजल आरोपी कासिम उर्फ मुच्छी निवासी मनावर चोरी कर ले गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 632/2026, धारा 331(4), 305(a), 305(b) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी कासिम उर्फ मुच्छी पिता जाकिर खान, उम्र 20 साल, निवासी सिंघाना रोड मनावर, को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से MRF कंपनी का टायर एवं आईसर वाहन से चोरी किया गया डीजल बरामद कर लिया गया।
आरोपी कासिम थाना मनावर का शातिर निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित अपराध पंजीबद्ध हैं।
उल्लेखनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजेश यादव, उनि प्रशांत पाल, प्र.आर. ललित कुमरावत एवं आर. रामेश्वर का विशेष योगदान रहा।

