वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, उमरखेड़ में जमकर हुई नारेबाजी | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़ (महाराष्ट्र), NIT:

New India Times

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उमरखेड़ के संजय गांधी चौक पर प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक नामदेव ससाने एवं शहर अध्यक्ष अतुल खंदारे के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी चौक पर ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए और विरोध जताया। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.