ओवरलोडिंग का कहर: भस्सी लदे ट्रैक्टर से मुख्य मार्ग बाधित, सड़क धंसी | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

ओवरलोडिंग का कहर: भस्सी लदे ट्रैक्टर से मुख्य मार्ग बाधित, सड़क धंसी | New India Times

नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम सभा भोरमार माफी के मुख्य मार्ग पर ओवरलोड भस्सी लदे ट्रैक्टर के आवागमन के कारण सड़क बाधित हो गई है। जिस सड़क का निर्माण सामान्य वाहनों के आवागमन के लिए किया गया है, उस पर ओवरलोड वाहन लगातार दौड़ते नजर आ रहे हैं।

काफी दिनों से गांव की सड़कों पर ओवरलोड ट्रैक्टरों का आवागमन जारी था। इसी क्रम में भस्सी लदे एक ट्रैक्टर के गुजरने के कारण मुख्य मार्ग का एक हिस्सा धंस गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क के किनारे की पटरियां भी किसानों द्वारा काटे जाने के कारण मार्ग और संकरा हो गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा भस्सी गांव में मंगाई गई थी। वहीं, ट्रैक्टर मालिक का कहना है कि उनके मना करने के बावजूद भस्सी मंगाई गई, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई।

फिलहाल मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित है। बड़ी गाड़ियों का गांव में प्रवेश करना और गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है।

अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग कब जागेगा और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेगा? ग्रामीणों को राहत कब मिलेगी, यह देखना बाकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.