मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान शहरवासियों ने साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

