मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एस.के. ऑटो डील, शैलेश करिहार मित्र परिवार तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से ‘चला रक्तदान करूया, नातं नव घडवूया’ अभियान के तहत भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिवशक्ति लॉन, स्टेट बैंक चौक में आयोजित इस शिविर में युवाओं, महिलाओं और नागरिकों ने उत्स्फूर्त सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान 80 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनके जीवन की रक्षा करना था। आयोजकों ने भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार रक्तदान करने का संकल्प लिया। शिविर की शुरुआत हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन समाज के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न दंपतियों द्वारा रक्तदान कर की गई।
शिविर का आयोजन एस.के. ऑटो डील, यवतमाल एवं मित्र परिवार के संयोजक शैलेश करिहार के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं विधायक बालासाहेब मंगुळकर, पूर्व विधायक कीर्ति गांधी, सकल जैन समाज के आधारस्तंभ किशोर बाबू दरडा, तहसीलदार योगेश देशमुख, शिवसेना के संतोष ढवळे, यातायात शाखा निरीक्षक ज्ञानोबा देवकते, विदर्भ प्रादेशिक महिला मंडल की अध्यक्षा नीलिमा मंत्री, नगरसेवक देवीदास अराठे, वंचित बहुजन आघाड़ी के जिलाध्यक्ष एवं नगरसेवक नीरज वाघमारे, नगरसेवक बिपिन चौधरी, नगरसेविका कीर्ति राऊत तथा नगरसेविका शैला मिर्झापूरे सहित अनेक मान्यवरों ने शिविर स्थल पर पहुंचकर आयोजकों का उत्साह बढ़ाया।
मान्यवरों ने कहा कि रक्तदान केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज में मानवता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला कार्य भी है। प्रत्येक नागरिक को इसे राष्ट्रीय एवं सामाजिक दायित्व समझकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
शिविर के संयोजक शैलेश करिहार ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए नागरिकों से आगे भी इस सामाजिक कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विजयकुमार बुंदेला ने किया।
इन संस्थाओं का रहा विशेष सहयोग
शिविर को यवतमाल का राजा सेवा परिवार, नवयुवक गणेश मंडल मारवाड़ी चौक, पूर्व सांसद विजयबाबू दरडा फैन्स एसोसिएशन, केंद्रीय मानव अधिकार संगठन यवतमाल जिला, श्री हनुमान मंदिर भक्त मंडल हनुमान आखाड़ा चौक, श्री हनुमान मंदिर गणेश चौक, यवतमाल मॉम्स क्लब, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन, प्रतिभा फाउंडेशन, कलाकुंज बहुउद्देशीय महिला प्रशिक्षण संस्था, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, प्रज्वल सेवा फाउंडेशन, कुलमुखत्यार महाराणी येसूबाई सामाजिक संस्था, वसुंधरा फाउंडेशन, सखी समर्पण, भारतीय स्वयंसेवी संस्था महासंघ यवतमाल जिला, इनरव्हील क्लब ऑफ यवतमाल, यवतमाल ब्लड डोनर एसोसिएशन, कमलादेवी तेजू फाउंडेशन, सकाळ तनिष्का व्यासपीठ, जिजाऊ फाउंडेशन, भारतीय नारी रक्षा संगठन, संत महदंबा सामाजिक संस्था, निस्वार्थ सेवा फाउंडेशन, धैर्य फाउंडेशन, नेशनल इंटिग्रेटेड असोसिएशन (निमा), यूनिटी फाउंडेशन, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, प्रिया नर्सरी, लायनेस क्लब, माहेश्वरी महिला मंडल तथा अस्तित्व फाउंडेशन यवतमाल सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं का विशेष सहयोग मिला।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मानवता, भाईचारे और सामाजिक एकता का नया रिश्ता मजबूत हुआ। मान्यवरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता व्यक्त की।

