पुलिया में सुरक्षा के लिए पिलर नहीं बनाए, हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने जांच की मांग की | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिया में सुरक्षा के लिए पिलर नहीं बनाए, हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने जांच की मांग की | New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड नंबर-1 स्थित हेटी के माली सगनिया मार्ग पर बनी पुलिया के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया पर बड़ा गड्ढा हो जाने के बाद ठेकेदार द्वारा सर्दी के मौसम में इसकी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के महज आठ महीने बाद ही पुलिया पर दोबारा गड्ढा दिखाई देने लगा है, जिसके आने वाले समय में और बड़ा होने की आशंका है। इससे पुलिया से आवागमन करने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिया पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए किनारों पर छोटे-छोटे सुरक्षा पिलर बनाए जाने चाहिए थे, लेकिन ठेकेदार द्वारा इनका निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में पुलिया के ऊपर से पानी बहने के दौरान यदि कोई व्यक्ति वहां से गुजरते समय फिसल जाता है तो सुरक्षा पिलर नहीं होने के कारण उसके नीचे गिरने की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से पुलिया के निर्माण एवं मरम्मत कार्य की जांच कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.