विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओ.पी. जोशी ने उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव का किया निरीक्षण, बोर्ड परीक्षार्थियों को दिए सफलता के मंत्र | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शासकीय नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय, जुन्नारदेव का गुरुवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओ.पी. जोशी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से अध्ययन संबंधी चर्चा की तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रभावी अध्ययन के टिप्स भी साझा किए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित व्यावसायिक शिक्षा एवं आईटी आधारित शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर दीक्षित ने बताया कि विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष शत-प्रतिशत रहता है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी दी।

प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके बौद्धिक एवं मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.