शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास भवन स्थित कार्यालय में जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) शौम्य शील के साथ द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

वार्ता के दौरान डीपीआरओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, जिला मंत्री शंभूनाथ गौड़, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री राम दुलारे यादव, जिला संप्रेक्षक उमेश सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष राजू प्रसाद, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामसूरत यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलराम गौतम, पिपरौली ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सहजनवा ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, खोराबार ब्लॉक अध्यक्ष जय गोविंद गौड़, जिला संयुक्त मंत्री राकेश कुमार खन्ना, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार कनौजिया, धनवंतरी बौद्ध, परमेश्वर पासी, रमापति, तबरेज आलम, आर.के., संजय कुमार सहित जिला एवं ब्लॉक संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

