9 साल से अधूरी सीसी सड़क: कागज़ों में खर्च हुआ बजट, दलदल में जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

New India times

डिजिटल इंडिया के दावों के बीच ग्राम भतोड़ियाकला में विकास कार्यों की हकीकत उजागर करती तस्वीर सामने आई है। यहां गोपाल के घर से हरिचंद के घर तक बनने वाली सीसी सड़क पिछले 9 वर्षों से केवल कागज़ों तक सीमित है। वर्ष 2017 में 3.36 लाख रुपये की लागत से इस सड़क को स्वीकृति मिली थी। आरोप है कि इस राशि में से 1.56 लाख रुपये का भुगतान आहरित कर लिया गया, लेकिन मौके पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू तक नहीं हुआ और न ही गिट्टी बिछाई गई।

9 साल से अधूरी सीसी सड़क: कागज़ों में खर्च हुआ बजट, दलदल में जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण | New India Times

वर्तमान बारिश के मौसम में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनहित के लिए स्वीकृत राशि खर्च होने के बावजूद ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ, जबकि संबंधित अधिकारी और जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं और सुगम आवागमन मिल सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और मामले की जांच नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.