दिल्ली में डीपीआईएएफ का भव्य कल्चरल एंड टूरिज्म शिखर सम्मेलन 2026 संपन्न, देश की नामचीन हस्तियां हुईं सम्मानित | New India Times

विवेक जैन,नई दिल्ली,  NIT:

देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन (DPIAF) द्वारा कल्चरल एंड टूरिज्म शिखर सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. रामदास आठवले, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व सांसद मलूक नागर सहित कई गणमान्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से राजनीति, समाजसेवा, प्रशासन, चिकित्सा, उद्योग, मीडिया, फिल्म एवं संस्कृति जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर देश की विभिन्न नामचीन हस्तियों को छठे डीपीआईएएफ लाइफ स्टाइल आइकॉनिक अवार्ड 2026, तीसरे डीपीआईएएफ भारत गौरव आइकॉनिक अवार्ड 2026 तथा तीसरे डीपीआईएएफ ओटीटी इन्फ्लुएंसर एंड यूट्यूबर आइकॉनिक अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

डीपीआईएएफ के संस्थापक एवं चेयरमैन कल्याण जी जाना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा सांसद विजय कुमार दुबे एवं जगन्नाथ सरकार सहित सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित प्रवीण जायसवाल, डॉ. बसंत गोयल, डॉ. इबाद पटेल, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, अनिल सिंह, आरती कुमार, महेंद्र सिंह, मोहम्मद इरफान अहमद, शिल्पा चौहान, आर.के. गर्ग, उदित आर्य, नेहा शर्मा, प्रिया भुई, सबा अंजुम अंसारी, डॉ. रणबीर लैशराम सिंह, लॉर्ड दास, एन.के. नरेश, प्रियंका चनवारिया, दीपक सिंह, अरुण छाबड़ा, संजय गुप्ता, डॉ. इंदरजीत सिंह गौतम, ज़मीर अहमद अंसारी, सुजाता सिंह, ज़ारा खान, अभिषेक त्यागी, किशोर कुमार और डॉ. कृष्णा श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.