मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

तेली समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे की अध्यक्षता में संत जगनाडे महाराज सभागृह में फ्रेंडशिप डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला संगठन की सभी सदस्यों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए तथा फ्रेंडशिप डे के महत्व पर चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला संगठन की संरक्षक श्रीमती नंदाताई घाटोडे, अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे, श्रीमती रेवती घोड़े, रश्मि कलमधाड़, श्रीमती नेहा भद्रे, श्रीमती वर्षा कोल्हे, श्रीमती पुष्पा कोल्हे, श्रीमती पूजा वघाले, विद्या घाटोडे, राधा बारई, शोभा खोड़े, नंदा वघाले, लता नासरे, चित्रा सांबारे, ललिता भांगे, नीता भूते सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

