संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं 58 शिकायतें, 5 का मौके पर किया निस्तारण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं 58 शिकायतें, 5 का मौके पर किया निस्तारण | New India Times

तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न हो, बल्कि ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो और उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने राजस्व संबंधी विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेश राम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.