मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बुधवार को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विजय स्तंभ चौक स्थित रामलीला मंच पर निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 नागरिकों ने पंजीयन कराकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई तथा उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. शुभम प्रकाश साहू एवं डॉ. इरफान खान ने अपनी सहयोगी टीम के साथ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया।
शिविर के आयोजन में कन्हान बचाओ मंच के संयोजक मनीष (बंटी) साहू, अमित यादव, आबिद खान तथा स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा, जिसके कारण शिविर का सफलतापूर्वक संचालन हो सका।
एक नजर इधर भी
जानकारी के अनुसार, आयुष मंत्रालय की टीम ने शिविर आयोजन के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया था। हालांकि, संपर्क स्थापित नहीं हो पाने के कारण शिविर के आयोजन पर असमंजस की स्थिति बन गई थी। बाद में स्थानीय जागरूक नागरिकों के सहयोग से शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक कराया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिला।

