नीट यूजी 2026 के सफल मेधावियों का साजिदा हॉस्पिटल में सम्मान, प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह | New India Times

निहाल चौधरी, डुमरियागंज/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

नीट यूजी 2026 के सफल मेधावियों का साजिदा हॉस्पिटल में सम्मान, प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह | New India Times

क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से साजिदा हॉस्पिटल, डुमरियागंज में नीट यूजी 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एमबीबीएस में चयनित विद्यार्थियों को मेडल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आफरीदा उपस्थित रहे। अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. आफरीदा ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। ऐसे छात्र-छात्राएं समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में शिवम यादव, फारिया खान, रमित पाण्डेय, स्वाती पाण्डेय, मोहम्मद फहीम जीलानी, अदनान अफजल, अबरार अहमद, रजनीश यादव, मोहम्मद कासिम फारूकी, रितिक कमला पुरी, मोहम्मद फजील फारूकी एवं हसान जमील सहित अन्य सफल अभ्यर्थी शामिल रहे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया।

साजिदा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रफीउल्लाह खान ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, अभिभावकों के विश्वास तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अभिभावकों, छात्र-छात्राओं तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.