मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रफीक खान ने छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक सफलता पर सभी आंदोलनकारी छात्रों एवं युवा शक्ति को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस सफलता को छात्रों के अटूट हौसले, एकजुटता और न्याय के प्रति उनके दृढ़ विश्वास की जीत बताया।
जारी बयान में रफीक खान ने कहा कि छात्रों ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर यह साबित कर दिया है कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरुआत से ही छात्रों की जायज मांगों के समर्थन में खड़ी रही है और उनके इस संघर्ष को सलाम करती है।
उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता भविष्य में छात्र हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। आम आदमी पार्टी आगे भी युवाओं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ लड़ती रहेगी।

