स्वैच्छिकता पर्व पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, धरमटेकरी में 1,000 सीड बॉल्स का प्रक्षेपण | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित ‘स्वैच्छिकता पर्व’ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन तथा परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक-7 की नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं नगर निगम की सहयोगी संस्था मॉडल फ्यूचर संस्था ने मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से वार्ड क्रमांक-10 स्थित धरमटेकरी में 1,000 सीड बॉल्स का प्रक्षेपण (बीजारोपण) किया।

यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सुश्री ज्ञानेश्वरी महोबिया, श्री रमेश द्विवेदी एवं श्रीमती शिखा बोपचे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती वंदना भटपगार, श्रीमती राजकुमारी गुठारिया, श्री अमीन, श्री पुरुषोत्तम, श्री मोहम्मद इस्माइल कुरेशी, श्री शैलेंद्र उजवने एवं सुश्री कोशिमा रजक सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित आवरण का विस्तार करना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देना था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.