मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खेल एवं युवा कल्याण विभाग जुन्नारदेव और पुलिस चौकी अंबारा के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालाचौरई में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को ब्लॉक समन्वयक विभा तारन द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उप निरीक्षक संजय सोनवानी ने उपस्थित जनों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्राचार्य बी.एल. विश्वकर्मा सहित आरक्षक राजेश लोधा, अनिल गौर, राजेश बंसोड, धनंजय चौरसिया, रूपेंद्र जैन, सीमा पवार, उमेश साहू, अनिल विश्वकर्मा, वर्षा बिनझाडे, मंजुला टांडेकर, शिप्रा राय और उर्मिला काले सहित लगभग 360 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रूपेंद्र जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ब्लॉक समन्वयक विभा तारन द्वारा किया गया।

