अनुसूचित जाति उपवर्गीकरण के विरोध में भुसावल में विशाल मोर्चा, प्रगतिशील विचार मंच की रही सक्रिय भागीदारी | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

अनुसूचित जाति उपवर्गीकरण के विरोध में भुसावल में विशाल मोर्चा, प्रगतिशील विचार मंच की रही सक्रिय भागीदारी | New India Times

अनुसूचित जातियों के उपवर्गीकरण के विरोध में भुसावल स्थित प्रांत कार्यालय पर एक विशाल सामाजिक मोर्चा निकाला गया, जिसमें प्रगति शील विचार मंच परिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।

मोर्चे में मंच के अध्यक्ष एवं मुख्याध्यापक जे. पी. सपकाले, मार्गदर्शक प्रा. डॉ. जतीन मेढे, उपाध्यक्ष दिलीप सुरवाडे, सचिव समाधान जाधव, कोषाध्यक्ष देवेंद्र तायडे, प्रचार प्रमुख एवं पत्रकार संघरत्न सपकाले, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र तायडे, प्रा. राहुल जोहरे, विवेक नरवाडे सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।

इस दौरान अनुसूचित जाति समाज के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर शासन द्वारा प्रस्तावित उपवर्गीकरण को घटनाबाह्य बताते हुए इसका कड़ा विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक एकता को कमजोर करने वाला है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.