खजरी रोड पर अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक फरार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खजरी रोड पर अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक फरार | New India Times

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छिंदवाड़ा मार्ग स्थित खजरी रोड पर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है, जबकि एक अन्य वाहन मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम को देखते ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर भाग निकला। वहीं दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़कर जुन्नारदेव थाना परिसर में अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। जब्त ट्रैक्टर रंगलाल का बताया जा रहा है।
इस कार्रवाई में तहसीलदार के मार्गदर्शन में पटवारी शत्रुघ्न सिंह, कोटवार पाटिल, उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे तथा आरक्षक संतोष धुर्वे सहित राजस्व एवं पुलिस अमला शामिल रहा। मामले का प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे जाने की बात कही गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.