पौधरोपण कर पत्रकार घनश्याम सिंह सौलंकी ने मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पौधरोपण कर पत्रकार घनश्याम सिंह सौलंकी ने मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | New India Times

पांढुर्णा जिले में जन-जन की आवाज के रूप में पहचाने जाने वाले ‘दैनिक भास्कर’ के पत्रकार एवं ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के संवाददाता घनश्याम सिंह सौलंकी ने अपना जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ पौधरोपण कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाना जनहित के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जन्मदिन के मौके पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी लेखनी इसी तरह समाज को दिशा देती रहे और जनसरोकार के मुद्दों को निडरता से उठाती रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.