शिक्षा ही सबसे बड़ा उपहार: फूटी कॉलोनी में बच्चों को स्टेशनरी व वस्त्र वितरण, आंबेडकर के संदेश को किया आत्मसात | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शिक्षा ही सबसे बड़ा उपहार: फूटी कॉलोनी में बच्चों को स्टेशनरी व वस्त्र वितरण, आंबेडकर के संदेश को किया आत्मसात | New India Times

गोपाल किरन समाजसेवी संस्था (GKSSS) द्वारा मुरार की फूटी कॉलोनी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री, टी-शर्ट, ट्राउजर सहित अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं। आयोजन में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर भंते जी, संस्था अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, श्री कुलदीप सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, शिक्षा और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

शिक्षा ही सबसे बड़ा उपहार: फूटी कॉलोनी में बच्चों को स्टेशनरी व वस्त्र वितरण, आंबेडकर के संदेश को किया आत्मसात | New India Times

अपने संबोधन में श्री कुलदीप सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जागरूक और सम्मानजनक जीवन जीने योग्य बनाती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।
अध्यक्षता करते हुए श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने कहा कि कठिनाइयों के बावजूद बच्चों की शिक्षा कभी नहीं रुकनी चाहिए। शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्यों और मानव गरिमा के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का महान शिल्पकार बताया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अनुशासन, स्वच्छता, नैतिक मूल्यों और नियमित अध्ययन के प्रति प्रेरित किया गया। अंत में बच्चों को स्टेशनरी, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही। उपस्थित अभिभावकों और महिलाओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी कार्य आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.