रैपुरा में पुलिस वाहन ने कई राहगीरों को रौंदा, कई राहगीर घायल; चालक हिरासत में, जांच के आदेश | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिले के रैपुरा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित पुलिस वाहन ने सड़क पर चल रहे कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ्तार पुलिस वाहन अचानक बेकाबू होकर लोगों पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि वाहन चला रहा व्यक्ति कथित रूप से नशे की हालत में था। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

हादसे के बाद यह सवाल उठ रहा है कि सरकारी पुलिस वाहन आरोपी के पास कैसे पहुंचा और वह किस अधिकार से उसे चला रहा था। घटना से नाराज़ स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.