अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार भागलपुर जिला के कहलगांव निवासी आकाश रंजन ने NEET-UG परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 3090वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
आकाश के पिता आर.के. रंजन रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता रोजी निक्की शिक्षिका हैं। सफलता का श्रेय आकाश ने अपने माता-पिता और गुरुओं को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और लगन से एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
NEET में सफलता के बाद आकाश को बधाई देने के लिए दोस्तों, परिजनों और आसपास के लोगों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

