बुरहानपुर में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान तेज, पुलिस ने जिलेभर में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान तेज, पुलिस ने जिलेभर में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान | New India Times

बुरहानपुर (मेहलक़ा इक़बाल अंसारी)। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, फैक्ट्रियों, बस स्टैंड, मेलों एवं हाट बाजारों में मानव श्रृंखला, रैलियां और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन, युवाओं तथा छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक, मानसिक, शारीरिक एवं नैतिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश दिया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम

थाना प्रभारी कोतवाली एवं गठित टीम द्वारा टेक्समो पाइप फैक्ट्री तथा पोद्दार टेक्सटाइल मिल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान फैक्ट्री के श्रमिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई।

अभियान की प्रमुख गतिविधियां

थाना कोतवाली: बस स्टैंड पर यात्रियों, चालकों एवं परिचालकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर शपथ दिलाई गई तथा पंपलेट वितरित किए गए।

थाना शिकारपुरा: शिकारपुरा पानी की टंकी के पास आयोजित कार्यक्रम में लोगों को जागरूक कर पंपलेट वितरित किए गए।

थाना लालबाग: उर्दू स्कूल लालबाग में स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए।

थाना गणपतिनाका: आजाद नगर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मोटू-पतलू के किरदारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए।

थाना नेपानगर: अंधारवाड़ी ताप्ती नदी किनारे चुनरी यात्रा के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को जागरूक कर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और पंपलेट वितरित किए गए।

थाना निंबोला: थाना परिसर में ग्रामीणों को एकत्रित कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए।

थाना शाहपुर: ग्राम भांबाड़ा एवं ग्राम फोफनार के हाट बाजारों में ग्रामीणों को जागरूक कर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

चौकी धूलकोट: ग्राम धूलकोट के हाट बाजार में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर शपथ दिलाई गई तथा पंपलेट वितरित किए गए।

डेडतलाई चौकी: गर्ल्स स्कूल डेडतलाई में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर शपथ दिलाई गई और पंपलेट वितरित किए गए।

थाना अजाक: अब्दुल कलाम आजाद स्कूल, आजाद नगर में छात्राओं को नशामुक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया तथा शपथ दिलाकर पंपलेट वितरित किए गए।

चौकी नावरा: चौकी परिसर में ग्रामीणों को एकत्रित कर “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई, शपथ दिलाई गई तथा पंपलेट वितरित किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.