पागल कुत्ते के काटने के बाद बैल हुआ हिंसक, कई लोगों पर किया हमला; दांत-हाथ टूटे, CCTV में कैद हुई दहशत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पागल कुत्ते के काटने के बाद बैल हुआ हिंसक, कई लोगों पर किया हमला; दांत-हाथ टूटे, CCTV में कैद हुई दहशत | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के दमुआ नगर में एक हिंसक बैल ने लोगों में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैल के व्यवहार में अचानक आक्रामकता आने के बाद उसने राह चलते कई लोगों पर हमला कर दिया। लोगों का दावा है कि कुछ समय पहले इस बैल को एक संदिग्ध रूप से पागल कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसका व्यवहार असामान्य हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैल ने महिला सुषमा साहू, अब्दुल मजीद राइन और मांगू कहार सहित कई लोगों को दौड़ाकर घायल कर दिया। मस्जिद लाइन क्षेत्र में हुए एक हमले में एक व्यक्ति के तीन दांत टूट गए, जबकि हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

पागल कुत्ते के काटने के बाद बैल हुआ हिंसक, कई लोगों पर किया हमला; दांत-हाथ टूटे, CCTV में कैद हुई दहशत | New India Times

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बैल लोगों और कुत्तों के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अजय ठाकरे ने बताया कि सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिंसक बैल को पकड़ लिया है। फिलहाल उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आक्रामक पशु की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.