साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दौरान क्लस्टर बिल्डिंग में हुई विवादित घटना को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रयासों के चलते बजरंग दल से जुड़े करीब 60 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।
वंचित बहुजन आघाड़ी के पदाधिकारियों ने अब इस मामले में बड़े नेताओं के नाम भी शामिल करने की मांग तेज़ कर दी है। संगठन का कहना है कि यदि जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष इकबाल महाडिक, महासचिव अनिल भगत सहित उमेश शिंदे, अस्मिता कदम, आसिफ सरगुरु, हुसैन जोया, नसरीन खान और शकीला शेख ने कड़ा रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


वंचित बहुजन आघाड़ी ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और न्याय सुनिश्चित करने के लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे।

