रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर-झाबुआ रोड स्थित मेन लाइन पर 100 केवी के नवीन डीपी ट्रांसफार्मर का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर रतलाम-झाबुआ क्षेत्र की सांसद अनिता नागर सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान लाइनमैन नागेश हटीला का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सांसद अनिता नागर सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं रहनी चाहिए। जनता ने विश्वास जताकर उन्हें जनप्रतिनिधि बनाया है, इसलिए उनकी समस्याओं का गंभीरता से समाधान करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सांसद के मेघनगर पहुंचने पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं भी रखीं।
करीब लाखों रुपये की लागत से स्थापित इस 100 केवी डीपी ट्रांसफार्मर के उद्घाटन अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपमाला बामनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, पार्षद शांति सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, पूर्व सरपंच नटवर बामनिया सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

