बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, मर्चेंट नेवी में तैनात बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या की, आरोपी जेल भेजा गया | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथीपुर उत्तरी में बच्चों के मामूली विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ ले लिया कि एक परिवार हमेशा के लिए उजड़ गया। मर्चेंट नेवी में तैनात बेटे ने गुस्से में अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटा करीब 15 दिन पहले जहाज से छुट्टी लेकर घर आया था। इसी दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि आवेश में आकर बेटे ने अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या के मुकदमे में न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटे पर परिवार को गर्व था, उसी पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगने से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.