अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल सहित उससे जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन प्रबंध, पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां तय समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं और प्रत्येक व्यवस्था का पुनः सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों व प्रोटोकॉल के अनुरूप ही सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित विभागों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने और लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया।
जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज गति से जारी हैं, ताकि कार्यक्रम का सफल और निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

