डॉ. हुमैर काज़ी को भोपाल जिला प्रभारी की जिम्मेदारी, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी आबिद कागज़ी ने 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के चयन एवं समीक्षा के लिए जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इसी क्रम में बुरहानपुर के लोकप्रिय युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. हुमैर काज़ी को राजधानी भोपाल जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

डॉ. हुमैर काज़ी की इस नियुक्ति पर बुरहानपुर जिले के कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्हें फोन, सोशल मीडिया तथा व्यक्तिगत रूप से बड़ी संख्या में बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष रिंकू टॉक, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ‘शेरा’, पूर्व विधायक एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री अजय सिंह रघुवंशी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इस्माइल अंसारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया, अलहाज सैय्यद फरीद सेठ, प्रदेश सचिव इंद्रसेन धैर्यशील राव देशमुख, डॉ. फरीद काज़ी, पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश खत्री, नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाजिद इकबाल, पूर्व पार्षद मुन्ना पहलवान, डॉ. आरिफ बागवान, अहमद हुसैन अंसारी, मुल्ला तफ़ज्जुल हुसैन, प्रिंस इकबाल मीर, हर्षित सिंह ठाकुर, फहीम हाशमी, मुशर्रफ खान, डॉ. इमरान खान, शैली कीर, डॉ. सिराज उद्दीन, डॉ. खलील बैग, शेख आरिफ, शेख असगर, पार्षद शाहिद बंदा, पार्षद आरिफ खान, पार्षद अहफाज़ मीर, पार्षद हफीज़ मंसूरी (लालबाग), पार्षद विनोद मोरे, पार्षद आसिफ खान, पार्षद प्रतिनिधि ज़हीर अब्बास मोमिन, शब्बीर बेग, मुमताज़ ठेकेदार, दस्तगीर मनिहार, अहसान-उल-हक अंसारी, ज़िया-उल-हक अंसारी, मुजीब उद्दीन जागीरदार, बाबा मीर, छोटे भाई फूल वाले, अरसलान शेख, नफीस खान, सैय्यद रईस, शफीक अंजुम अंसारी, शकील शेख, फैज़ान मलिक, शेख अफ़ज़ल, शेख जलील, फैज़ल उद्दीन, सैय्यद अशर काज़ी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. हुमैर काज़ी को शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.