अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश द्वारा इस्लामिया इंटर कॉलेज, मथुरा में ‘महा वृक्षारोपण अभियान-2026’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने प्रथम पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “हर छात्र-छात्रा अपनी मां के घर एक पेड़ अवश्य लगाए।” साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साजिद इकबाल ने कहा कि विद्यालय में वृक्षारोपण का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि जिन पौधों का रोपण छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया है, उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी गई है, ताकि वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य साजिद इकबाल को महा वृक्षारोपण अभियान में सहयोग के लिए स्मृति-चिह्न एवं देशभक्ति से प्रेरित दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्याम शर्मा, अर्जुन पंडित, बृजभान गोस्वामी, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इमरान, डॉ. राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय प्रसाद, रोहित वर्मा, अजय कुमार और हर्ष सैनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
फोटो परिचय: इस्लामिया इंटर कॉलेज, मथुरा में आयोजित महा वृक्षारोपण अभियान-2026 के दौरान पौधारोपण करते मुख्य अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रधानाचार्य साजिद इकबाल, समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित एवं अन्य उपस्थितजन।

